पूर्व विधायक अजय महाजन ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान सुलियाली क्षेत्र में देव भराड़ी गांव में बनाई गई दो सिंचाई योजनाओं के बंद होने पर सवाल उठाए हैं।
महाजन ने कहा कि इस क्षेत्र में दो सिंचाई योजनाएं शुरू की थी। एक योजना का शिलान्यास उनके पिता स्वर्गीय सत महाजन जी ने 2007 में किया था और दूसरी योजना का वर्ष 2017 में उन्होंने खुद उद्घाटन किया था।
उन्होंने कहा कि इन सिंचाई योजनाओं की तीन महीने टेस्टिंग भी की गई लेकिन आज ये सफेद हाथी बन कर रह गई हैं। उन्होंने कहा कि एक योजना नेरा ब्लेरा के लिए थी और दूसरी सुल्याली नागनी के लिए। उन्होंने बताया कि इन दोनो योजनाओं से तीन चौथाई हिस्से की सिंचाई की जानी थी, लेकिन कर्मचारियों के अभाव में यह योजनाएं आज बंद पड़ी हैं।
महाजन ने कहा कि सरकार एक तरफ आउटसोर्स के माध्यम से हजारों लोगों को रख रही है लेकिन यहां आज एक भी कर्मचारी नही है। उन्होंने कहा कि आज सुल्याली क्षेत्र की जो अनदेखी हुई है उसका जवाब जनता जरूर देगी।
महाजन ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों से अपने कार्यकाल में जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया है लेकिन भाजपा ने जो घोषणाएं की थी वो धरातल पर ही नही उतरी। लिहाजा अब जनता आने वाले चुनावों में भाजपा सरकार को इसका जवाब जरूर देगी। इस मौके पर पंचायत प्रधान कृष्ण सिंह हीर, संजय सौगुनी (बीडीसी सदस्य) सहित कांग्रेस क़े अन्य कार्यकर्ता मौज़ूद रहे।
No comments:
Post a Comment