हिमाचल सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच द्वारा सोमवार को जसूर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरकार द्वारा उनकी मांगे ना माने जाने को लेकर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया गया। वहीँ इस मौके पर नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
इस बारे अधिक जानकारी देते हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया ने बताया की परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की हिमाचल सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। इसे लेकर हमीरपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सरकार के खिलाफ रणनीति बनाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 को इस सरकार के खिलाफ आंदोलन वर्ष के तौर पर मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था की परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारियों की स्थाई पेंशन का मुद्दा सुलझाएंगे, लेकिन 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस सरकार ने उदासीन रवैया अपनाते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देय भत्ते नहीं दिए हैं, जिन्हें लेकर अब सेवानिवृत्त कर्मचारी आंदोलन करेंगे और सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी मांगें मानने के लिए बाध्य किया जाएगा।
इस मौके पर जोगिंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, शाम सिंह, निर्मल सिंह, हंस राज, तिलक राज, बिधि सिंह, केवल सिंह, दौलत राम, सुभाष सिंह, बूटा राम, विपिन शर्मा सहित अन्य सेवानीवर्त कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment