Sunday, April 28, 2024
हिमाचल के लोगों को मूर्ख बनाना संभव नहीं: संजीव गांधी
Monday, April 22, 2024
विश्व पृथ्वी दिवस पर नूरपुर के 117 मतदान केंद्रों पर रोपित किये गए पौधे
Thursday, April 4, 2024
जिला कांगड़ा आपदा की दृष्टि से काफी संवेदनशील: राधिका सैनी

Friday, March 22, 2024
चुनावी तैयारियों को लेकर क्या बोले एसडीएम गुरसिमर सिंह

Saturday, March 16, 2024
12वीं पास के लिए बैंक में निकली जूनियर क्लर्क पदों की भर्ती, जल्द करें आवेदन
Tuesday, March 12, 2024
सुखविंद्र सूक्खु ने दी फतेहपुर विस क्षेत्र के लिए 232 करोड़ रुपये की 14 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात
Monday, March 11, 2024
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू में: विधानसभा क्षेत्र के लिए 143 करोड़ रुपये की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास
Thursday, March 7, 2024
विधायक मलेंद्र राजन ने गंगथ में किए 84 लाख रुपए के विकास कार्यों के शिलान्यास
समाज के उत्थान के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी: तहसीलदार राधिका सैनी
Sunday, February 25, 2024
2.42 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेगी पेंशनः मुख्यमंत्री, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का शुभारंभ
काठगढ़ 3 दिवसीय जिला स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव 7 से 9 मार्च तक

Friday, February 23, 2024
पीले रतुआ की रोकथाम के लिए किसान करें टिल्ट का स्प्रे
Thursday, February 22, 2024
कंडवाल: एनएचएआई और आईआरबी के कामगारों का जांचा स्वास्थ्य

Wednesday, February 21, 2024
कृषि विभाग द्वारा नूरपुर में किसानों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

Monday, February 19, 2024
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एक्सीलैन्ट हाऊस बना ओवरऑल विजेता
Monday, February 12, 2024
प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार तैयार कर रही नई खेल नीतिः मुख्यमंत्री

Sunday, February 11, 2024
आगामी बजट में किसान की आय बढ़ाने के लिए आएंगी नई योजनाएं - मुख्यमंत्री

Saturday, February 10, 2024
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा पर बड़ी अपडेट
समाचार हिमाचल (11 फरवरी 2024)
पहली बार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में कांस्टेबलों की भर्ती के लिए कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित होगी
यह परीक्षा देशभर के 128 शहरों में करीब 48 लाख उम्मीदवार के लिए 20 फरवरी से 7 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय ने 01 जनवरी 2024 से कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित करने का फैसला किया था
यह ऐतिहासिक निर्णय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की पहल पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने के लिए लिया गया है
कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा के प्रश्न पत्र अब हिन्दी और अंग्रेज़ी के अलावा असमिया,बंगाली,गुजराती,मराठी,मलयालम,कन्नड़,तमिल,तेलुगु,ओडिया,उर्दू,पंजाबी,मणिपुरी और कोंकणीमें भी तैयार किया जाएगा
कांस्टेबल (जीडी) चयन परीक्षा, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित प्रमुख परीक्षाओं में से एक है जो देश भर से लाखों युवाओं को आकर्षित करती है
इस ऐतिहासिक निर्णय से देशभर के लाखों युवा अपनी मातृभाषा/क्षेत्रीय भाषा में इस परीक्षा में भाग ले सकेंगे जिससे उनके चयन की संभावनाएं बढ़ेंगी
केंद्र सरकार की इस पहल से देशभर के युवाओं को अपनी मातृभाषा में CAPFs कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा में भाग लेने और देश की सेवा में अपना करियर बनाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय ने 01 जनवरी 2024 से CAPFs में भर्तीके लिए कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षाहिंदी और अंग्रेजी के अलावा13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित करने का फैसला किया था। यह ऐतिहासिक निर्णय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की पहल पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने के लिए लिया गया है।
कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा के प्रश्न पत्र अब हिन्दी और अंग्रेज़ी के अलावा निम्न13 क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार किया जाएगा
- असमिया
- बंगाली
- गुजराती
- मराठी
- मलयालम
- कन्नड़
- तमिल
- तेलुगु
- ओडिया
- उर्दू
- पंजाबी
- मणिपुरी
- कोंकणी
कांस्टेबल (जीडी) चयन परीक्षा, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित प्रमुख परीक्षाओं में से एक है जो देश भर से लाखों युवाओं को आकर्षित करती है।इसलिए, गृह मंत्रालय और कर्मचारी चयन आयोग ने हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित करने की सुविधा के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। तदनुसार, एसएससी ने कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा, 2024 को अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 13क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित करने के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है।
इस ऐतिहासिक निर्णय से देशभर के लाखों युवा अपनी मातृभाषा/क्षेत्रीय भाषा में इस परीक्षा में भाग ले सकेंगे जिससे उनके चयन की संभावनाएं बढ़ेंगी। इसके, परिणामस्वरूप पूरे देशमें परीक्षार्थियों के बीच इस परीक्षा की पहुंच बढ़ेगी और सभी को रोजगार का समान अवसर भी मिलेगा।
केंद्र सरकार की इस पहल से देशभर के युवाओं को अपनी मातृभाषा में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलोंमें कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा में भाग लेने और देश की सेवा में अपना करियर बनाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है।














.jpeg)
