Thursday, January 27, 2022

गौ सेवक नितिन प्रजापति बने सनातन हिन्दू वाहिनी हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष और रोहित कुमार जिला उपाध्यक्ष

राकेश कुमार (HimVision) 27 जनवरी 2022

नूरपुर उपमंडल के गाव बाघनी स्तिथ आत्म प्रज्ञा आश्रम में वीरवार सनातन हिन्दू वाहिनी व विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र समकड़िया ने हवन पाठ करके अपनी प्रदेश व जिला कार्यकारिणी का गठन किया। इस मौके पर निस्वार्थ गौ सेवक नितिन प्रजापति को सनातन हिन्दू वाहिनी हिमाचल प्रदेश का प्रदेश उपाधयक्ष बनाया गया व रोहित कुमार को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। मौके पर आत्म प्रज्ञा आश्रम के स्वामी वेद प्रकाश ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। नवन्युक्त प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन प्रजापति व जिला उपाध्यक्ष रोहित कुमार ने राष्ट्रीय व प्रदेश के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि वह अपने अपने दायित्व की प्रतिष्ठा बनाए रखेंगे ओर संगठन के हित के लिए निस्वार्थ कार्य करते रहेंगे। 

No comments:

Post a Comment