![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhCiDonGFinN3ZlfyfRDc5M0xvWTcLJSST6diKgZP6NPID5oUMA1FVCYE4-H3IzWu8PJAMv61-W93UbUvp1ARasvVVyb20pqTUHGjRIveDLDO1Rrqh0yjnLOtNzOzjjnDfWURufb9pj3Ob2_BwHn-txDgGlCFu-JiI119VltgMVlQxlrvCWtsCVOMonvHdO/w640-h346/SPD.jpeg)
विकासखंड नूरपुर स्थित माया शिवपुरी धाम जाच्छ में भारतीय किसान संघ द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सतपाल धीमान ने की। बैठक में भारतीय किसान सदस्यता अभियान शुरू किए जाने को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई।
सतपाल धीमान ने जानकारी देते हुए बताया की यह सदस्यता अभियान 1 दिसम्बर 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया की इस अभियान के किस तरह अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ा जा सकता है उसे लेकर चर्चा की गई और सभी संघ के सदस्यों को टिप्स दिए गए जिससे वह भारतीय किसान संघ के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ सकें।
बैठक में सतपाल धीमान, होशियार सिंह, सुदर्शन, सतीश, किशोरी लाल, जोगिंदर पठानिया, हरबंस सिंह रक्षपाल सिंह, सुभाष सिंह, कुलदीप पठानिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment