Saturday, September 3, 2022

नूरपुर: खेल पंचायत में गिरा स्लेटपोश मकान, बाल-बाल बचे अंदर सो रहे लोग

राकेश शर्मा (समाचार हिमाचल) 03 सितम्बर 2022
देर रात हुई बारिश क़े कारण नूरपुर की खेल पंचायत क़े वार्ड नंबर एक मे स्लेटपोश कच्चा मकान गिर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और घर के अंदर सो रहे लोग समय रहते घर से बाहर निकल आए।

पीड़िता आशा देवी ने बताया कि मेरे दो बेटे व मेरी बुजुर्ग माता अंदर कमरे मे सो रहे थे। आशा देवी उठ कर जैसे ही नहाने क़े लिए कमरे से बाहर आई तो देखा की घर की पीछे की दीवार टूट रही हैं। आशा देवी ने कहा की मैने जल्दी सभी को उठाया और सभी भाग कर घर से बाहर आ गए। आशा देवी ने कहा कि देखते ही देखते उसका घर गिर गया और उनके सर से छत छिन गई। आशा देवी ने सरकार व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। 
खेल पंचायत क़े उपप्रधान बलवान ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली तो वे तुरंत अपने साथियो सहित मौके पर पहुँचे। आस पास क़े लोगों की मदद से घर के अंदर से सामान को बाहर निकाला गया। उपप्रधान ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि आशा देवी की तुरंत मदद की जाए। वहीं प्रशासन की तरफ से नायव तहसीलदार व पटवारी मौके पर पहुँचे और सारी घटना का जायजा लिया। प्रशासन ने आशा देवी को मदद देने का आश्वासन दिया है। 

No comments:

Post a Comment