Saturday, September 3, 2022

महिलाओं को छोटी छोटी जरूरतों के लिए नहीं फ़ैलाने पड़ेंगे सगे संबंधियों के आगे हाथ: मनीषा

राकेश शर्मा (समाचार हिमाचल) 03 सितम्बर 2022 
अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रदेश में महिलाओं को एक हजार रुपए सम्मान राशि देने की गारंटी दी है। इस योजना के तहत 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए दिए जाएंगे। यह बात आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता मनीषा ने एक पत्रकार वार्ता में कही।
 
मनीषा ने कहा कि अक्सर महिलाओं को अपनी छोटी छोटी जरूरतों के लिए अपने सगे संबंधियों के आगे हाथ फैलाने पड़ते हैं। इसी को ध्यान में रखकर आप ने स्त्री सम्मान राशि देने की गारंटी दी है। इस गारंटी से जहां महिलाओं को आर्थिक तौर पर सहायता मिलेगी वहीं उन्हें किसी के आगे फैलाने की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ महिलाओं को ये सम्मान राशि पेंशन से अलग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव हो सकता है जब प्रदेश की महिलाएं आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगी। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश हित मे कई योजनाएं ला रही है जिसका फायदा ना केवल महिलाओं को होगा बल्कि हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। लिहाजा महिलाएं आप के पक्ष में मतदान करके एक मौका जरूर दें।

No comments:

Post a Comment