Tuesday, May 10, 2022

रंजीत बक्शी जनकल्याण सभा ने एक बार फिर से गरीब की मदद को आगे बढ़ाये हाथ

राकेश शर्मा (समाचार हिमाचल) 10 मई 2022 

 
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत में लाइब्रेरी स्थापित करने वाली तथा कई जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाली रंजीत बक्शी जनकल्याण सभा ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की  करते हुए एक गरीब व्यक्ति के टूटे हुए मकान को बनाने में मदद का हाथ आगे बढाया है। सभा ने विकास खंड नूरपुर के कोपड़ा निवासी झंडू राम की आर्थिक मदद करते हुए उन्हें 80 हजार रुपए की राशि उपलब्ध करवाई है। वहीं स्थानीय ग्राम पंचायत ने भी 20 हजार रुपए की मदद की है।
 
इस बारे अधिक जानकारी देते हुए सभा के अध्यक्ष आईएएस अकिल बक्शी ने बताया कि रंजीत बक्शी जनकल्याण सभा को जानकारी मिली की कोपडा पंचायत के झंडू राम का मकान जर्जर हालत में है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने खुद झंडू राम के घर के हालात देखे तो वो दयनीय थे। उन्होंने कहा कि सभा ने पंचायत सदस्यों को बुलाकर मकान को दुरुस्त करने का एस्टीमेट बनाया जो लगभग एक लाख रुपए था। उन्होंने कहा कि सभा ने अपनी और से 80 हजार रुपए की राशी झंडू राम को दी। वहीं पंचायत भी अपनी और से 20 हजार रुपए दे रही है।
 
पंचायत उपप्रधान सुरेंद्र सिंह ने झंडू राम के मकान की मुरम्मत के लिए रंजीत बक्शी जनकल्याण सभा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि पंचायत भी अपने स्तर पर झंडू राम की मदद कर रही है और जल्द इनका मकान बन कर तैयार हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment