Sunday, February 6, 2022

आगामी विधानसभा चुनावों में शिवसेना भी ठोकेगी ताल

राकेश शर्मा (समाचार हिमाचल) 06 फरबरी 2022 
शिव सेना हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने 25 से 30 प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। इसके लिए बाकायदा उम्मीदवारों के नाम पदाधिकारियों के पास पहुंचा दिए गए हैं, जिनपर जल्द फैसला लिया जाएगा। यह बात रविवार को नूरपुर में शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष शिव दत्त बशिष्ठ ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में लगभग एक दर्जन लोगों के नाम सौंपे गए हैं जिनपर अंतिम निर्णय हाईकमान द्वारा लिया जाएगा। 
इस मौके पर शिव सेना प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें अंकुश शर्मा को प्रदेश सचिव, जोगिंदर शर्मा को जिला कांगड़ा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अजय सोंधी ने बताया कि पार्टी प्राथमिक तौर पर अपना विस्तार करेगी साथ ही जन ,समस्याओं को सुनकर लोगों को तीसरा विकल्प चुनने का मौका देगी। उन्होंने बताया कि शिव सेना प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, शिक्षा आदि मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज निशा माफिया हावी है लेकिन दोनों ही संगठन आंखें मूंदे हुए हैं और कोई भी ठोस कार्रवाई नशा माफिया पर नहीं की। 
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस और भाजपा ने नशा माफिया पर कठोर कार्रवाई नहीं की तो शिवसेना मजबूरन अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी।इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अजय सोंधी,आरती सोनी(प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग), प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त कटोच,ठाकुर भाग सिंह(प्रदेश महासचिव),पंकज कौशल,जोगिंद्र शर्मा, अंकुश शर्मा, राजू,जय दत्ता, रविन्द्र बिंदी,बलवीर बिल्ला,रेखा देवी सहित शिव सेना वाल ठाकरे के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment