Wednesday, January 3, 2024

भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ सतीश शर्मा की याद में भाजपा जिला कार्यालय में शोकसभा का आयोजन

राकेश शर्मा (समाचार हिमाचल) 03 जनवरी 2024
भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला नूरपुर की एक विशेष बैठक बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय भलेटा (जसूर) में  आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राणा ने की। बैठक में 28 दिसंबर 2023 को भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ सतीश शर्मा के स्वर्ग सिधारने पर एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया और दो मिनट का मौन रख कर दिवगंत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। 
शोकसभा मे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज, प्रदेश प्रवक्ता श्री राकेश शर्मा, जिला महामंत्री राजेश काका, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जिला कार्यालय सचिव कृष्ण पगडोत्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेश्वर परमार, जिला सचिव मलकीत पठानिया व अन्य जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment