Saturday, February 12, 2022

अगर मांगे नहीं मानी तो सरकार की राह मुश्किल करेंगे सेवानिवृत्त कर्मचारी

राकेश शर्मा (समाचार-हिमाचल) 12 फरवरी 2022 

पठानिया ने कहा कि इसमें एक मांग निगम प्रबंधन द्वारा पूरी कर दी गई है। जिसमें मई 2021 से दिसंबर 2021 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन जारी कर दी गई है। इन कर्मचारियों की संख्या 192 है व अक्तूबर 2021 तक पीपीओ जारी हो गए हैं। इसी माह 28 फरवरी 2022 से पहले दिसंबर 2021 तक के पीपीओ जारी हो जाएंगे। बाकी मांगों के ऊपर चर्चा चली हुई है। 
कृपाल पठानिया ने कहा कि उपरोक्त एक मांग मानी गई है कल्याण मंच इसका सरकार का धन्यवाद करते हुए सरकार को आगाह करता है की यदि उपरोक्त वाकी मांगे 14 फरवरी को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में नहीं मानी गई तो सरकार को घेरने की आगामी रणनीति के लिए 19 फरवरी को मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक बिलासपुर में की जाएगी। 
इस मौके पर कृपाल पठानिया (उपाध्यक्ष कल्याण मंच), शाम सिंह (महासचिव), चमन पुंडीर, जोगिंदर पठानिया, पूर्ण चंद, निर्मल सिंह, नसीब सिंह, मनोहर लाल, साली ग्राम, सुरेश चंद, हरबंस लाल, किशोरी लाल धनोटिया, संसार सिंह, ओंकार सिंह, रवि चंद, बंसी लाल सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment